रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल भवन में रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के त्रैवार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से सरदार गुरनाम सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

नवगठित समिति के पदाधिकारी
– अध्यक्ष – सरदार गुरनाम सिंह

– उपाध्यक्ष – सरदार हरजीत सिंह चावला
– सचिव – अजीत सिंह छाबड़ा
– सह सचिव – हरजीत सिंह सलूजा
– कोषाध्यक्ष – सरदार देवेंद्र सिंह वाधवा
संचालन समिति के सदस्य
सतपाल सिंह डंग, सुरेंद्र सिंह भामरा, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह को समिति में स्थान मिला।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह धीमान, गुरवेश सिंह बग्गा, जीएस भाटिया, चरणजीत सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह सग्गू, बलजीत सिंह खनूजा, जसपाल सिंह सलूजा, अमरपाल वाधवा, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता और गुरमीत सिंह गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि संस्था की नींव हमारे बुजुर्गों ने रखी थी और आज उनकी तीसरी पीढ़ी स्कूल के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा, हमारे वरिष्ठों ने शिक्षा और समाज सेवा के प्रसार के लिए इस संस्था की स्थापना की थी और यह इस कार्य में अत्यधिक सफल रही है। अब हमारा लक्ष्य इसे और ऊंचाइयों तक ले जाना और सेवा कार्यों के नए कीर्तिमान स्थापित करना है।
समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समाज के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा