Ratlam News: रतलाम में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रतिमा का वैदिक अनुष्ठान, आज निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सैलाना बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। पंडित गोपाल सावरा द्वारा दुग्ध और पंचामृत से प्रतिमा का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

आज निकलेगी शौर्य यात्रा, ऐतिहासिक स्थलों पर होगा पूजन
आज दिनांक 29 मई, गुरुवार को शाम 4:00 बजे महलवाड़ा परिसर से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसका आयोजन श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति व समस्त राजपूत संगठनों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा से पूर्व राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ जागनाथ महादेव (हाथी खाना) और श्री चारभुजा नाथ मंदिर (अमृत सागर) में विशेष पूजा कर चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके पश्चात रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौर और महाराजा सज्जन सिंह राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

यात्रा मार्ग और विशेष आकर्षण
शौर्य यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज मार्ग होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। वहाँ महाराणा प्रताप प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा तथा भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे:

  • प्रचार रथ के साथ आगे चलती बुलेट रैली जिसमें युवा तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर चलेंगे।
  • घुड़सवार, बैंड, क्षत्रिय सरदार गड़े, दुर्गा वाहिनी और सतरानिया दल शामिल रहेंगे।
  • चार रथों के साथ 250 से अधिक समिति सदस्य व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।
  • यात्रा में 300 से अधिक बालिकाएं केसरिया साफा पहनकर भाग लेंगी।
  • पारंपरिक क्षत्रिय वेशभूषा में महिला और पुरुष श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर शामिल होंगे।
  • प्रमुख चित्रों में महाराणा प्रताप, महाराजा रतन सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराजा छत्रसाल बुंदेला की छवियां यात्रा में रहेंगी।

इनकी रहेगी विशेष भूमिका
आयोजन में राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान, दिलीप सिंह सोनगरा, नरेंद्र सिंह सोलंकी, किशोर सिंह चौहान, देवी सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, निखिलेश सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह खंगारोत सहित कई वरिष्ठजनों की उपस्थिति रहेगी। महिलाओं में जया गोयल, किरण तंवर, पूर्णिमा चौहान, अनीता सोलंकी, रेखा सिसोदिया, टीना चंद्रावत सहित अनेक महिलाएं आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

सम्पर्क:
निवेदक: श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति, रतलाम
मो.: 9691644666

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram