Ratlam News: जावरा में वाहन चोरी का खुलासा: कोटा से आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख की मारुति ईको और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई मारुति ईको कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए वाहन और सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को फरियादी महेन्द्र चावला (48) निवासी तिलक नगर, जावरा ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उनकी मारुति ईको कार (MP43 CB 1398) चोरी कर ले गए। कार में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखा हुआ था, जिसे भी बदमाश साथ ले गए। इस मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई और तत्कालीन थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने जावरा सहित कोटा (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश), सवाई माधोपुर और पीरान कलियर (उत्तराखंड) तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया।

नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था कार
गिरफ्तार आरोपी सैय्यद ओसाफ अली (37) निवासी सूर्य नगर, ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा, कोटा (राजस्थान) के कब्जे से चोरी की मारुति ईको कार बरामद की गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए कार पर RJ27 CB 7488 नंबर की दूसरी ईको कार की नंबर प्लेट लगा दी थी।

ये सामान भी बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए, जिनमें –

  • 18 इंडक्शन चूल्हे
  • 5 वॉटर हीटर
  • 2 मिक्सर
  • 1 सीलिंग फैन
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान

जब्त किए गए सभी सामान की कुल कीमत 5,40,000 रुपये बताई गई है।

आरोपी पर पहले भी 7 मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ईको कार चोरी का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कोटा जिले के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 7 मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, एएसआई नरेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, आकाश परिहार, रामप्रसाद मीणा, ललित सिंह जगावत, साइबर सेल आरक्षक मयंक व्यास और तुषार की विशेष भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram