रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। हुसैन टेकरी इलाके में मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ जलाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
WATCH VIDEO

जानकारी के अनुसार, जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैन टेकरी निवासी महिला अतिया पर पवित्र कुरान शरीफ जलाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जावरा के जेल रोड निवासी साहिल पुत्र शकील हुसैन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब छह माह से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेल्फेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 2:15 बजे समिति के अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ ने फोन कर सूचना दी कि हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजा खाना जेहरा के पीछे एक महिला द्वारा कुरान शरीफ जलाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर साहिल मौके पर पहुंचे। वहां अजा खाना जेहरा के खादीम अनवर अली ने बताया कि वह दोपहर करीब 11:30 बजे खिदमत कर रहे थे, तभी पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर जाकर देखा तो महिला अतिया कुरान शरीफ को आग लगा रही थी। अनवर अली ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन महिला जला हुआ कुरान शरीफ लेकर वहां से फरार हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजजनों को सूचना दी गई। इसके पश्चात सीरत कमेटी जावरा के सदर मोहम्मद साबिर, युसुफ पुत्र मोहम्मद उमर अंसारी सहित अन्य लोग रात करीब 10 बजे जावरा औद्योगिक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपिता की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत