Special Train: ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Special Train: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विशेष किराये पर पुनः विस्तारित किए हैं। इन ट्रेनों का संचालन अब निम्नलिखित तिथियों तक जारी रहेगा—  

विस्तारित ट्रेनें  

– ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 30 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 29 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 09625 अजमेर–दौंड साप्ताहिक स्पेशल 26 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 25 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 26 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 28 जून 2025 तक।  

– ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 29 जून 2025 तक।  

 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें  

– गाड़ी संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर स्पेशल 30 अप्रैल 2025 तक अजमेर–चंदेरिया–नीमच–रतलाम के बदले मार्ग से संचालित होगी।  

– गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर स्पेशल 24 अप्रैल 2025 तक रतलाम–नीमच–चंदेरिया–अजमेर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।  

यात्रियों से अनुरोध है कि विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें।  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram