T20 World Cup Final: भारत की जीत पर T20 रंगपंचमी में घुला जश्न, रतलाम में आतिशबाजी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

T20 World Cup Final: भारत ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। रंगपंचमी के दिन रतलाम में लोगों ने तिरंगा लहराकर, रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ मनाया जीत का जश्न।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। T20 World Cup Final: रंगों के पर्व रंगपंचमी के उल्लास के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत ने जश्न का माहौल और भी खास बना दिया। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही टीम इंडिया की जीत पक्की हुई, रात करीब 11 बजे शहरभर में उत्सव का माहौल बन गया।

वीडियो देखे

रविवार को सुबह से ही शहर में रंगपंचमी की गेर और रंग-गुलाल का माहौल था। वहीं शाम होते ही क्रिकेट प्रेमी फाइनल मुकाबला देखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जुटने लगे। शहर के दो बत्ती चौराहा, रेलवे स्टेशन परिसर और अलकापुरी सहित कई जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी।

जैसे ही भारत ने फाइनल मुकाबला जीता, शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक-युवतियां, महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाते नजर आए।

कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। रंगीन आतिशबाजी और पटाखों से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि रंगपंचमी के दिन मिली यह जीत लंबे समय तक यादगार रहेगी। रंगों के पर्व और क्रिकेट की इस ऐतिहासिक जीत के अनोखे संगम ने पूरे देश के साथ रतलाम शहर में भी रविवार की रात को उत्सव में बदल दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram