पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शहर के शासकीय आईटीआई ग्राउंड में स्व.माधवराव कामरेड की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वधान में आयोजित 25वी टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के सोमवार को तीसरा दिन था।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बजरंग पुरोहित एवं भाजयुमो नेता शुभम पापटवाल थे। जिनका स्वागत टुर्नामेंट संरक्षक श्रीनिवास जाधव पहलवान, संयोजक अजय गोमे सहसंयोजक ईश्वरसिंह राठौड़ व कमेटी सदस्य अर्जुन भाऊ, पंकज भाऊ, मोहन जटा, काली मेघवाल, सिकंदर शर्मा, निलेश गोमे आदि ने किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।
सोमवार को तीन क्रिकेट मैच खेले गए पहला मैच फाइट क्लब व इंडिया स्पोर्ट्स के बीच खेला गया जिसमें टीम फाइट क्लब ने 36 रनो से जीत दर्ज की। दूसरा मैच श्री इलेवन और जिगर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें टीम श्री इलेवन ने टीम जिगर इलेवन को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं तीसरा मैच टीम बाबूस और टीम ब्रदर्स के बीच खेला गया। जिसमें टीम बाबुस ने टीम ब्रदर्स को 36 रनो से हराकर जीत दर्ज करवाई। मैच में बतौर कमेंटेटर योगेंद्र जादौन रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल