रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Train Cancelled: रथ यात्रा में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व तटीय रेलवे द्वारा 24 जून से 10 जुलाई 2025 तक पुरी में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में दाहोद-वडोदरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का रेक अस्थाई रूप से पुरी भेजा जाएगा।

इस कारण वडोदरा-दाहोद-वडोदरा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 69233/69234 मेमू सेवा 20 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तक अस्थाई रूप से निरस्त रहेगी। यानी यात्री लगभग 23 दिनों तक इस ट्रेन सेवा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
रेलवे द्वारा यह कदम रथ यात्रा के दौरान बढ़ी हुई मांग को देखते हुए उठाया गया है, ताकि तीर्थ यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

यात्रियों से अपील: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस अस्थाई रद्दीकरण को ध्यान में रखते हुए बनाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए