पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोरा रतलाम प्रवास पर आए। गोरा के जिले में पहली बार आने पर जाट समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बद्रीलाल चौधरी (जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला महासचिव जाट समाज) द्वारा नामली नगर के सेमलिया चौराहे पर ढोल – ढ़माकों व आतिशबाजी कर गोरा का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नामली मंडल के अध्यक्ष दिनेश धाकड़, भरतलाल चौधरी, विवेकानंद चौधरी सहित आमजन व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवास का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी की तैयारियों को लेकर था।
इस दौरान लक्ष्मीनारायण गोरा ने कहा की वीर तेजाजी द्वारा बताए गए सत्य ईमानदारी एवं समाज में समरसता मार्ग पर समाज को चलना चाहिए। 500 सालों के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार में आज भव्य राम मंदिर बन कर तैयार है। 22 जनवरी को दिवाली के रूप में अपने नगर व गांव के मंदिरों में सभी को मनाना है।

Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए