रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने NEET 2025 में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान से कुल 296 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी 296 विद्यार्थियों ने NEET क्वालिफाई किया। इनमें से 125 से अधिक विद्यार्थियों ने MBBS की सीट पक्की की है। कुछ विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड के साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाकर दोहरी सफलता अर्जित की।


इस अवसर पर संस्था की गरिमा डुडवे ने रतलाम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। ST श्रेणी में उसने NEET AIR-254 रैंक प्राप्त कर AIIMS में सीट सुनिश्चित की है। गरिमा को क्षेत्रीय विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने आशीर्वाद और बधाई दी।
टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं:

- मोहम्मद जीशान – 538 अंक
- मनीष कुमावत – 535 अंक
- दक्ष कुमावत – 89% के साथ 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन
डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि यह सफलता संस्थान की मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों के नामों की सूची लंबी है, जिनमें भव्य जैन, विवेक, प्रियंका, रचना, वैभव, तनुश्री, तनीषा, दिव्या, अक्षत, मीनाक्षी, पायल, सेवाराम, निशा, ललिता, वंदना, प्रतीक्षा, मोक्षा जैन, अरीना, करीना, मोनिका, भक्ति, करण, कपिल, एस्टर, राहुल, विनय, गोपाल, अन्तिम बाला, आयुषी, दीपिका, शशिभ, अजय, पुष्पा, माया भूरिया जैसे दर्जनों नाम शामिल हैं।
16 जून को सम्मान समारोह व विजय जुलूस
इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में 16 जून को संस्थान द्वारा विद्यार्थियों का पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर भव्य सम्मान किया गया। इसके बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें लोगों ने फूल बरसाकर छात्रों का स्वागत किया। संस्थान के स्टाफ, अभिभावकों और रहवासियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटी गई।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित किया है कि रतलाम जैसे छोटे शहर से भी देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों तक का सफर संभव है – बशर्ते मेहनत और मार्गदर्शन सही हो।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब