रतलाम में प्रथम डॉ. के.एन.के मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, एमीटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर रही विजेता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के मार्गदर्शन में “प्रथम डॉ. के.एन.के मूट कोर्ट प्रतियोगिता–2026” (इंटर कॉलेज/इंटर यूनिवर्सिटी) का सफल आयोजन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई विधि विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के द्वितीय एवं अंतिम दिवस 18 जनवरी 2026 को फाइनल राउंड आयोजित हुआ, जिसमें दो टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में टीम नंबर 04 एमीटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर विजेता रही, जबकि टीम नंबर 02 आर.एन.बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेरउपविजेता रही। प्रतियोगिता में बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार टीम नंबर 07 शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की खुशी तिवारी को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट रिसर्चर का सम्मान टीम नंबर 02 आर.एन.बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर की अनुष्का यादव को मिला। बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार टीम नंबर 14 क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, पुणे की टीम को दिया गया। समारोह में पैनल जज के रूप में माननीय पूर्व न्यायमूर्ति श्री आर.एस. गर्ग (पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय गुवाहाटी) एवं प्रोफेसर डॉ. गीतांजलि चंद्रा (प्राचार्य, एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, इंदौर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में विधि विद्यार्थियों को न्यायिक सेवा एवं विधि व्यवसाय के महत्वपूर्ण गुर सिखाते हुए इसे एक नोबल प्रोफेशन बताया और अपने न्यायिक अनुभव साझा किए। प्रोफेसर डॉ. गीतांजलि चंद्रा ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए वर्तमान न्यायिक व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधि व्यवसाय में अधिवक्ताओं की भूमिका और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।इसके साथ ही रतलाम शहर विधायक, मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री एवं रतलाम एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लेक्चरर वर्षा उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय दिया गया तथा प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी लेक्चरर सुश्री साक्षी त्रिवेदी द्वारा दी गई।संस्था के सचिव डॉ. संजय वाते ने अतिथियों, जज पैनल, मूट कोर्ट समिति, प्रतिभागियों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतीक गोतम एवं श्रीमती मिनाक्षी बार्लो द्वारा किया गया। इस अवसर पर रतलाम एजुकेशनल सोसायटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कटारिया, सचिव डॉ. संजय वाते, कोषाध्यक्ष श्री केदार अग्रवाल, सदस्य सुभाष जैन, कैलाश व्यास, उमेश झालानी, श्री निर्मल लुनिया एवं डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा, मूट कोर्ट समिति की कन्वेनर डॉ. सोना नागर, को-कन्वेनर  हरेंद्र प्रताप सिंह, समिति सदस्य सहा. प्रा. विजय मुवेल, लेक्चरर कोमल सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Ratlam News: रॉयल कॉलेज रतलाम में विश्व ध्यान दिवस पर सहज योग शिविर, विद्यार्थियों ने सीखी मानसिक शांति और एकाग्रता की तकनीक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर) के अवसर पर रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम में सहज योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करना, एकाग्रता बढ़ाना और भावनात्मक संतुलन विकसित करना रहा। सहज योग केंद्र के सहयोग से आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री महेंद्र जी व्यास ने सहज योग के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक सरल और प्रभावी ध्यान पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मसाक्षात्कार और आंतरिक शांति की ओर ले जाती है। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक और तनावपूर्ण माहौल में नियमित ध्यान ही युवाओं को नकारात्मक विचारों और मानसिक दबाव से मुक्त करने का सशक्त माध्यम है। इसके पश्चात श्री चंद्रकांत विभूते ने व्यावहारिक सत्र का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को ध्यान की विभिन्न मुद्राओं एवं श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में एकाग्रता बनाए रखने और मानसिक संतुलन के लिए ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेंद्र जी पंवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सहज योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है, जिससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सर्वांगीण विकास संभव होता है। सत्र के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान किया, जिससे पूरे परिसर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बना। इस अवसर पर श्री विपुल तिवारी, श्रीमती कुसुम त्रिवेदी एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. कृष्णाकांत प्रजापत, प्रो. आंचल नागल, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. प्रांजल गौतमी, प्रो. शैलेंद्र सिंह पंवार, प्रो. आरती वर्मा, प्रो. दीपशिखा राठौर, प्रो. शाहिस्ता शेख एवं प्रो. बनकट अकोदिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Ratlam News: रतलाम के रॉयल कॉलेज में ग्राहक पंचायत का जागरूकता कार्यक्रम, जल्द बनेगा पहला कंज्यूमर क्लब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रमआयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राहक अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण कानून और उनके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि कॉलेज में कंज्यूमर क्लब के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों से विद्यार्थी जिम्मेदार उपभोक्ता बनेंगे। उन्होंने रतलाम और मालवांचल में पिछले वर्षों में संस्था द्वारा किए गए ग्राहक हित कार्यों और उपलब्धियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। मुख्य वक्तव्य में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय सह सचिव श्रीमती नेहा ताई जोशी ने कहा कि वर्ष 1974 से संगठन लगातार ग्राहकों की आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश में ग्राहक संरक्षण अधिनियम पहले 1986 में लागू हुआ था, जिसे 2019 में और सशक्त बनाया गया। यह संशोधन भी ग्राहक पंचायत की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के प्रयासों से ही भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा ऐप्स पर प्रतिबंध और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियम लागू करना संभव हुआ। कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई कि जल्द ही रॉयल कॉलेज में रतलाम शहर का पहला ग्राहक पंचायत कंज्यूमर क्लब स्थापित किया जाएगा, जो छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनाने की दिशा में कार्य करेगा। इस अवसर पर श्री संतोष जोशी तथा रॉयल महाविद्यालय (शिक्षा विभाग) की प्राचार्या डॉ. रविंद्रजीत कौर अरोरा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई प्राध्यापक—प्रो. चंदाकला दवे, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. ममता यादव, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. यक्षेन्द्र हरोड़ और प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ratlam News: NEET 2025 में अभ्यास करियर का धमाका: 296 में से 296 चयनित, गरिमा डुडवे ने हासिल की AIIMS में AIR-254

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने NEET 2025 में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान से कुल 296 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी 296 विद्यार्थियों ने NEET क्वालिफाई किया। इनमें से 125 से अधिक विद्यार्थियों ने MBBS की सीट पक्की की है। कुछ विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड के साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाकर दोहरी सफलता अर्जित की। इस अवसर पर संस्था की गरिमा डुडवे ने रतलाम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। ST श्रेणी में उसने NEET AIR-254 रैंक प्राप्त कर AIIMS में सीट सुनिश्चित की है। गरिमा को क्षेत्रीय विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने आशीर्वाद और बधाई दी। टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं: डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि यह सफलता संस्थान की मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों के नामों की सूची लंबी है, जिनमें भव्य जैन, विवेक, प्रियंका, रचना, वैभव, तनुश्री, तनीषा, दिव्या, अक्षत, मीनाक्षी, पायल, सेवाराम, निशा, ललिता, वंदना, प्रतीक्षा, मोक्षा जैन, अरीना, करीना, मोनिका, भक्ति, करण, कपिल, एस्टर, राहुल, विनय, गोपाल, अन्तिम बाला, आयुषी, दीपिका, शशिभ, अजय, पुष्पा, माया भूरिया जैसे दर्जनों नाम शामिल हैं। 16 जून को सम्मान समारोह व विजय जुलूसइस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में 16 जून को संस्थान द्वारा विद्यार्थियों का पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर भव्य सम्मान किया गया। इसके बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें लोगों ने फूल बरसाकर छात्रों का स्वागत किया। संस्थान के स्टाफ, अभिभावकों और रहवासियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटी गई। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित किया है कि रतलाम जैसे छोटे शहर से भी देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों तक का सफर संभव है – बशर्ते मेहनत और मार्गदर्शन सही हो।

Ratlam News: रतलाम में उच्च शिक्षा की नई उड़ान: रॉयल कॉलेज को M.Pharma पाठ्यक्रम की PCI से मिली मंजूरी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज़, रतलाम को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एम.फार्मा (M.Pharma) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है। यह उपलब्धि रतलाम जिले के लिए गौरव की बात है, क्योंकि यह जिला का पहला महाविद्यालय बन गया है जिसे PCI से एम.फार्मा पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति प्राप्त हुई है। एम.फार्मा की फार्मास्युटिक्स ब्रांच होगी प्रारंभरॉयल कॉलेज द्वारा इस सत्र से एम.फार्मा की फार्मास्युटिक्स ब्रांच में अध्ययन कराया जाएगा। इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को दवाइयों के निर्माण, विकास और वितरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को फार्मा कंपनियों में पैकेजिंग, मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। रॉयल कॉलेज का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्डसंस्था के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स वर्ष 2008 से बी.फार्मेसी और वर्ष 2020 से डी.फार्मेसी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। रॉयल कॉलेज रतलाम जिले का पहला संस्थान है जिसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से सेक्शन 12 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। इसका सीधा लाभ यहां के विद्यार्थियों को मेडिकल लाइसेंस प्राप्त करने की पात्रता के रूप में मिलता है। भविष्य की योजनाएं भी तयश्री गुगालिया ने यह भी जानकारी दी कि अगले शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी और फार्माकोलॉजी जैसे ब्रांच में भी एम.फार्मा की शुरुआत की जाएगी। संस्था में खुशी का माहौलएम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति मिलने पर रॉयल कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य, प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया और इसे जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया।

Ratlam News: रतलाम में आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे पीएम श्री स्कूल का लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के आलोट क्षेत्र को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री स्कूल (पीएम श्री) जवाहर नवोदय विद्यालय-2 आलोट, रतलाम का लोकार्पण आज 6 जून की शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल भवन के साथ-साथ छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद: इस लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्कूल परिसर को सजाया गया है और छात्रों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। क्या है पीएम श्री स्कूल योजना?पीएम श्री (PM SHRI) योजना के तहत देशभर में चयनित सरकारी स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स सुविधाएं और नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली लागू की जा रही है। आलोट में यह नवोदय विद्यालय इसी योजना के अंतर्गत विकसित हुआ है।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज का बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बी.सी.ए. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम में राॅयल कॉलेज ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध की है। कॉलेज के दोनों संकायों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बी.सी.ए. विभाग का शानदार प्रदर्शनराॅयल कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत ने जानकारी दी कि बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी पंवार (पिता – अजय पंवार) ने 85.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं देवाशीष खंडेलवाल (पिता – अशोक कुमार खंडेलवाल) ने 83.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्राची सुतार (पिता – मुकेश सुतार) ने 83.30 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। काॅमर्स संकाय में भी छात्रों ने लहराया परचमकॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल पाटीदार (पिता – भरतलाल पाटीदार) ने 79.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका राठौड़ (पिता – समरथ राठौड़) ने 77.70 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और ऋषभ जाट (पिता – दिनेश जाट) ने 76.50 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज परिवार ने दी शुभकामनाएंइस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर राॅयल कॉलेज परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कॉलेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

Abhyas Career Institute: रतलाम में NEET विद्यार्थियों के लिए बायो-केम टेस्ट सीरीज का आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Abhyas Career Institute: रतलाम में स्थित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट ने नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बायोलॉजी और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित Bio-Chem टेस्ट सीरीज का आयोजन किया है। यह टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नीट परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत करना है। अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नीलिमा कुमावत ने बताया कि रतलाम और आसपास के क्षेत्र के कई विद्यार्थी नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, उनमें से कई विद्यार्थी आर्थिक कारणों या अन्य वजहों से कोचिंग इंस्टिट्यूट से जुड़ नहीं पाते, और उन्हें सेल्फ स्टडी या ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करनी पड़ती है। इसके चलते, उनकी तैयारी नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उतनी प्रभावी नहीं हो पाती। नीलिमा कुमावत ने बताया कि इन विद्यार्थियों की इस समस्या के समाधान हेतु ऑफलाइन टेस्ट सीरीज (पेन और पेपर मोड में) आयोजित की जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पैटर्न नीट के वास्तविक परीक्षा पैटर्न के अनुरूप होगा, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की वास्तविक स्थिति का अनुभव प्राप्त होगा। टेस्ट सीरीज का सिलेबस उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि वे अपनी तैयारियों को बेहतर कर सकें। MD नीलिमा कुमावत का मानना है कि यह टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगी और उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रश्न हल करने की रणनीति सिखाएगी। यह टेस्ट सीरीज उनके डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थी इस टेस्ट सीरीज से जुड़कर अपने नीट की तैयारी को मजबूती दे सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम से संपर्क कर सकते हैं।