नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Diwali Kab Hai 2025: दिवाली यानी दीपावली, रोशनी और खुशियों का त्योहार, हर साल पूरे भारत में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं तथा एक-दूसरे को मिठाइयां और शुभकामनाएं देते हैं।

लेकिन इस साल दिवाली की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है — आखिर दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को?
इस भ्रम पर अब काशी विद्वत परिषद ने स्पष्टता दी है। परिषद के अनुसार इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन ही मनाई जाएगी। शास्त्रों और पंचांग गणना के मुताबिक 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि पूर्ण रूप से व्यापत रहेगी, जो कि लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ और शुभ मानी जाती है।

वहीं 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि तो रहेगी, लेकिन उस दिन पूजा का प्रदोष काल उपलब्ध नहीं होगा। शास्त्रीय गणना के अनुसार 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और वृद्धि गामिनी प्रतिपदा का संयोग रहेगा, जिसके चलते उस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा।
इस कारण काशी विद्वत परिषद ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी।
इस बार 6 दिनों का रहेगा दीपोत्सव:
- 18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस
- 19 अक्टूबर (रविवार): रूप चौदस / नरक चतुर्दशी
- 20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली / लक्ष्मी पूजन
- 21 अक्टूबर (मंगलवार): अमावस्या स्नान एवं दान
- 22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी परंपरागत मान्यताओं पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
Latest News
- BREAKING DA Hike: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC समेत 32+ सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया