📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम ग्रामीण में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तहसील अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर कनेरी द्वारा नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में समाज के सक्रिय युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस अवसर पर गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना गुर्जर ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए काम करेगी।
जिलाध्यक्ष ने संगठन को सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक समाजजन को जोड़ने और तहसील स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को गति देने की बात कही।
नई कार्यकारिणी के गठन से समाजजनों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा गया।

Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी