रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई नागरिकों की दुखद मौत और इस मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के साथ किए गए कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में रतलाम जिला युवा कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री एवं इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन शहीद चौक चौराहे पर घंटा-घड़ियाल बजाकर किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की, साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 निर्दोष नागरिकों की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के प्रति मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इस मौके पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद वुसद, रतलाम जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, हितेश पेमाल, इमरान मोयल, नदीम मिर्जा, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पडया, विजय खदेड़ा, कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, सौरभ छिपानी, हिम्मत जेथवारसहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल