Apple ने भारत में iPhone 17e लॉन्च किया। जानें A19 चिप, 48MP कैमरा, MagSafe सपोर्ट, 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, स्टोरेज वेरिएंट और पूरी कीमत की डिटेल…
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा। कंपनी ने इस बार iPhone 17e को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है, जिसमें लेटेस्ट A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन शामिल हैं।
iPhone 17e की कीमत और वेरिएंट
भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,900 है।
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन — ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट — में उपलब्ध होगा।
iPhone 17e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,170×2,532 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में लेटेस्ट A19 चिप दी गई है, जिसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है। डिवाइस 8GB रैम के साथ आता है और 256GB व 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह स्मार्टफोन iOS 26 पर काम करेगा और इसमें Apple Intelligence फीचर्स के साथ एक्शन बटन भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e में 48MP का रियर कैमरा मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम की सुविधा भी दी गई है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि, इसमें Action Mode और Cinematic Video जैसे फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17e में 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही 7.5W MagSafe वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
कनेक्टिविटी
फोन डुअल सिम (नैनो + eSIM) सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और NavIC शामिल हैं।
क्या iPhone 17e है वैल्यू फॉर मनी?
A19 चिप, 48MP कैमरा, MagSafe सपोर्ट और प्रीमियम डिजाइन के साथ iPhone 17e को कंपनी ने मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। अगर आप लेटेस्ट iPhone अनुभव चाहते हैं लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 17e एक मजबूत विकल्प बन सकता है।