रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। शहर में होली के रंगों और उत्साह के बीच जेएसजी संगिनी उमंग परिवार द्वारा भव्य फाग उत्सव होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में ग्रुप की 100 से अधिक सखियों ने भाग लेकर होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डीजे और ढोल की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत करते हुए जमकर मस्ती की और फाग उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप की पदाधिकारियों और बोर्ड मेंबर ने भी होली के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए मनोरंजन समिति द्वारा कई मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं भोजन समिति द्वारा स्वादिष्ट और सुस्वादु व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने बताया कि इस वर्ष संगिनी उमंग परिवार द्वारा कुल 26 सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके लिए ग्रुप को एमपी रीजन द्वारा 5 अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सचिव निर्मला पटवा और अनीता कोठारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, रंग और उमंग का माहौल देखने को मिला।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?