रतलाम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के दौरे की बनी रणनीति

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय रतलाम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने की। बैठक में आगामी 18 मई 2026 को होने वाले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के रतलाम जिले के प्रवास कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तथा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का रतलाम जिले का दौरा आलोट से प्रारंभ होकर ताल, जावरा, नामली होते हुए रतलाम में सम्पन्न होगा। रतलाम में वे मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन रवि पंवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर कसेरा ने माना।

बैठक में राधेश्याम बैरागी, नीरज परमार, गोवर्धन लाल पाटीदार, श्याम राठौड़, चेतन टांक, राकेश मीणा, श्याम रैडा, ईश्वर सेन, मनोज बागड़ी, दिलीप कुमावत, महेश माली, पंकज परमार, आशीष चौहान, पंकज टांक, कैलाश पंवार, रघुवीर सिंह, मन्नालाल कुमावत, लक्ष्मण पटेल, पर्वत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संदीप यादव का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।