Internship 2026: भारतीय सेना ने BJMC छात्रों के लिए 75 दिन का इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹75 हजार तक स्टाइपेंड मिलेगा। जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Internship 2026: पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भारतीय सेना ने एक शानदार अवसर उपलब्ध कराया है। सेना ने मीडिया और रणनीतिक संचार से जुड़े छात्रों के लिए 75 दिनों का विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक मीडिया, डिजिटल कम्युनिकेशन और रणनीतिक सूचना प्रबंधन की बेहतर समझ देना है। ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को सेना के कम्युनिकेशन सिस्टम और प्रोफेशनल मीडिया वर्किंग स्टाइल से भी परिचित कराया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। Indian Army Internship 2026 क्या है?
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम AICTE Internship Portal के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसका संचालन भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशालय (Additional Directorate General) द्वारा किया जाएगा।
इसमें पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) के छात्रों को आधुनिक मीडिया, रणनीतिक संचार और डिजिटल कम्युनिकेशन की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
कैसे होगी पूरी ट्रेनिंग?
इंटर्नशिप की अवधि 75 दिन होगी।
ट्रेनिंग शेड्यूल
- पहले 15 दिन ऑनलाइन क्लास
- अगले 60 दिन दिल्ली में ऑफलाइन प्रशिक्षण
- सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर 15 अकादमिक क्रेडिट
क्या-क्या सीखने का मिलेगा मौका?
प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख विषय
- रणनीतिक संचार (Strategic Communication)
- डिजिटल कंटेंट क्रिएशन
- मीडिया प्लानिंग
- मीडिया रिसर्च एवं विश्लेषण
- सोशल मीडिया कैंपेन
- डिजिटल स्टोरीटेलिंग
- ऑडियंस एंगेजमेंट
- डेटा आधारित निर्णय लेने की तकनीक
- पब्लिक कम्युनिकेशन
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹30,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। पूरे प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने पर कुल ₹75 हजार तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है।
हालांकि, स्टाइपेंड प्राप्त करने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। निर्धारित उपस्थिति से कम रहने पर आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा।
कार्यालय में इन नियमों का करना होगा पालन
भारतीय सेना ने सुरक्षा कारणों से कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
- लैपटॉप और स्मार्टफोन कार्यालय के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुरक्षा गेट पर जमा करने होंगे।
- कार्य के लिए इंटरनेट युक्त कंप्यूटर सेना उपलब्ध कराएगी।
- कार्यालय समय सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
- सभी इंटर्न के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य होगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज जमा करना आवश्यक होगा।
- कॉलेज द्वारा जारी डिग्री सत्यापन प्रमाण पत्र
- पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
- सरकारी फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
ध्यान रहे कि दिल्ली में रहने और अन्य व्यक्तिगत खर्चों की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी।
आवेदन से पहले जान लें यह महत्वपूर्ण बात
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद किसी भी प्रकार की स्थायी नौकरी या नियुक्ति की गारंटी नहीं दी जाएगी।
Latest News
- BREAKING LPG e-KYC की आखिरी तारीख नजदीक, 16 अगस्त के बाद लाखों उपभोक्ताओं को हो सकती है परेशानी
- BREAKING Ratlam News: 12 साल पुराने यास्मीन शेरानी गोलीकांड में अदालत का फैसला, दो दोषियों को 10-10 साल की सजा
- BREAKING Ratlam News: चार माह के जुड़वा बच्चों की हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, मां को दोहरा आजीवन कारावास