पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। प्रमुख त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने से पूर्व रतलाम पुलिस ने अपनी तैयारियां पुरी कर ली है। शहर में गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी व अनंत चतुर्दशी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस को सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण तैयारियां करनी होती है। गौरतलब है कि रतलाम धार्मिक मामले में प्रदेश में संवेदनशील माना जाता है। इस लिहाज से पुलिस सतर्कता बरतते हुए कोई चूक नहीं करती है। पुलिस ने इसके लिए शहर में थानेवार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे ने पब्लिक वार्ता को बताया की शहर में गणेश चतुर्थी व अन्य त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्रों में बैठक ली जा रही। रविवार को थाना माणक चौक, दीनदयाल नगर व औद्योगिक क्षेत्र में बैठक ली गई है। सोमवार को बाकी थाना क्षेत्रों में भी बैठक ली जाएगी। बैठक में आयोजन समितियों के प्रमुख के साथ ही जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजनों के अलावा सर्व समाज के लोगों को बुलाया जा रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उनको विशेष निर्देश भी दिए है। पुलिस हर पॉइंट पर तैनात रहेगी। साथ ही इस बार हर समिति को वोलेंटियर्स रखने को कहा है। इन वोलेंटियर्स की जानकारी पुलिस एक विशेष फॉर्म में अपने पास रखेगी। साथ ही प्रमुख चौराहे व आयोजन स्थल पर 24 घन्टे सीसीटीवी सर्विलांस बना रहेगा। निकलने वाले अखाड़ों व विसर्जन स्थल की तैयारियों को लेकर भी अलग से व्यवस्था व बैठक ली जाएगी। आयोजनकर्ताओं से पुलिस की अपील है कि वे संबंधित थाने पर परमिशन के लिए आवेदन जरूर करे। पुलिस द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल