पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होते ही प्रत्याशी अपने – अपने प्रचार में जुटे हुए है। आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्थाएं, प्रशासन व विद्यालय मतदाताओं में जागरूकता लाने का कार्य कर रहे है। जिससे लोगों में जागरूकता आए और वे शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके।

इसी को लेकर शहर के सागोद रोड़ स्थित जैन विद्या निकेतन स्कूल के विधार्थियो ने करीब 100 फिट की रंगोली बनाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 50 फिट लंबी व 50 फिट चोड़ी रंगोली का निर्माण कश्यप सभागृह में किया गया। रंगोली में भारत देश के नक्शे के साथ मतदान का संदेश “छोड़ो अपने सारे काम – पहले चलो करे मतदान” लिखा गया। इसके अलावा मतदान के विषय में कई मनमोहक व आकर्षक रंगोलीयां फूलों व रंगों से विद्यार्थियों ने बनाई। स्कूल प्राचार्य मृदुला शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी कक्षा के करीब 45 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे।


Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा