📖 1 min read
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। राज्य स्तरीय 67वीं रोल बाल स्केटिंग प्रतियोगिता में जैन स्कूल सागोद रोड के छात्र निशित पिता महेंद्र सोनी ने गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। धीरज शाह नगर निवासी निशित ने अंडर-17 में यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता मंदसौर में आयोजित हुई। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर रतलाम शहर का नाम रोशन किया है। निशित की इस उपलब्धि पर परिवार व विद्यालय ने हर्ष जताया। सभी ने निशित सोनी और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल