पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत अस्थाई कर्मियों द्वारा लंबे समय से खुद को स्थाई करने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर शहर विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से कॉलेज के कर्मियों ने निवेदन किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री काश्यप ने उन्हें जल्द ही स्थाई करने को लेकर आश्वस्त किया था। जिसके बाद अब उन्हें शासन द्वारा स्थाई कर्मी बना दिया गया है।
अपनी मांग पूरी होने के बाद कॉलेज के सभी कर्मियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी सहित नियुक्त हुए समस्त स्थाई कर्मी उपस्थित रहे। करमचंदानी ने बताया कि स्थाई कर्मी बने सभी कर्मचारी बीते कई वर्षों से अस्थाई रूप से महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे है। उनके द्वारा स्थाई कर्मी के रूप में नियुक्ति की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस संबंध में मंत्री काश्यप के समक्ष भी अपनी मांग रखी गई थी। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा भी पत्र लिखा गया था, जिसके परिपालन में शासन के साथ संबंधित विभाग द्वारा उक्त आदेश दिया गया। अस्थाई से स्थाई कर्मी बनने से सभी में हर्ष व्याप्त है।

Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब