रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। पैलेस रोड स्थित शहर के प्रसिद्ध और प्राचीन श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों में आक्रोश है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने की पूरी सड़क को 15 दिन पहले खोद दिया गया है, जिससे मंदिर के सामने पूरा तालाब बन गया है और मंदिर के मुख्य द्वार से पैदल आने जाने तक का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जनक नागल ने कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री को स्वर्ण बर्क का चोला चढ़ाया जाता है, भव्य पांडाल और मूर्ति स्थापना के साथ साथ मंदिर के अंदर और बाहर दुर दुर तक लाईट, फ्लावर और टेंट का डेकोरेशन किया जाता है। प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त भगवान श्री के दर्शन एवं प्रसादी प्राप्त करने को आते हैं।
नागल ने कहा कि मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों को परेशानी हो रही है और गणेश उत्सव की तैयारियों में बाधा आ रही है। उन्होंने शहर के महापौर, नगर निगम कमिश्नर, एवं जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार से आग्रह किया है कि तीन दिन में मंदिर के सामने की सड़क का निर्माण करें या ऐसी स्थिति तैयार करके देवे जिससे गणेश उत्सव का त्योहार सनातनी धार्मिक परंपराओं अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जा सके। अन्यथा सभी भक्तों के साथ में सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल