नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही महंगाई की मार ने लोगों को झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 48.5 रुपये का इजाफा किया गया है, जो कि आज से लागू हो गया है।
दिल्ली में 19 किलोग्राम सिलेंडर की नई कीमत
इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये हो गई है। इसके पहले 1 सितंबर को कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये का इजाफा किया था। हालांकि, जुलाई में कंपनियों ने इन कीमतों में 30 रुपये की कटौती की थी।

त्योहारों पर बढ़ेगी महंगाई
त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले ही इस मूल्यवृद्धि ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। ऐसे में यह महंगाई का नया दौर त्योहारी खरीदारी और व्यापारियों की लागत को प्रभावित कर सकता है।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं
हालांकि, इस बार घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल