रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News : गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर नगर निगम की फायर लॉरी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो संत रविदास चौक (करमदी रोड) का है। जिसमें नगर निगम की फायर लॉरी व कर्मचारियों पर निजी ठेकेदार के लिए काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि नगर निगम की फायर लारी से सड़क पर बने डिवाइडर की तरी की जा रही है, जबकी यह सड़क निजी ठेकेदार द्वारा बनाई गई है। वीडियो पर लोग तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहै है। इस मामले में पब्लिक वार्ता ने जब पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला।
संत रविदास चौक से करमदी तक सड़क निर्माण का काम पीडब्ल्युडी का है। जिसे प्राइवेट फर्म रामेश कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। क्षेत्र के भाजपा पार्षद अक्षय संघवी ने बताया की फायर लॉरी का उपयोग किसी निजी ठेकेदार के द्वारा नहीं किया जा रहा था। वहां सड़कों की साफ – सफाई के लिए बुलाया गया था।नागरिकों ने शिकायत की थी की दिवाली का त्योहार है आसपास बहुत धूल हो रही है। इसलिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फायर लॉरी व मशीन इसलिए भेजी गई थी। किसी ने गलत जानकारी देकर वीडियो वायरल कर दिया। मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के रुपेश पिरोदिया से संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
वीडियो के बाद जारी किए निर्देश
हालांकी वीडियो के वायरल होने के बाद पीडब्ल्युडी के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह ने कांट्रेक्टर रूपेश पिरोदिया से जवाब मांगा है। उन्होंने बताया की आगे भविष्य में इस प्रकार से कोई काम ना हो, इसके लिए जिले के सभी एसडीओ व कांट्रेक्टर को दिशा निर्देश जारी किए है। यदी ऐसा कोई कार्य पाया जाता है तो संबंधित फर्म व कांट्रेक्टर पर उचित वैधानिक कार्रवाई होगी।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल