रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Burning Train: इंदौर से रतलाम जा रही डेमू ट्रेन (Indore – Ratlam Demu Train) के इंजन में रुनिजा से प्रीतम नगर के बीच अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास तेजी से शुरू किए गए। हालांकि, फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते स्थानीय लोग और रेलवे कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए।

आग को बुझाने में स्थानीय किसानों ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी मोटरपंप और पाइप का उपयोग कर आग बुझाने में मदद की। उनकी तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को रतलाम लाने के लिए वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था की है। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की ट्रेन नंबर 09347 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू में शाम 5:20 बजे के आसपास रनिजा और नौगांव के बीच 400/17 किमी पर डीपीसी नंबर 16041 के आगे के हिस्से में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचित कर आग पर काबू पाया गया, और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में डेमू ट्रेनों में लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें अप्रैल 2023 में प्रीतम नगर स्टेशन पर हुई भयंकर आग भी शामिल है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल