रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: रतलाम में नव-स्थापित डीपी ग्रुप के डीपीके ज्वेलर्स (DPK Jewellers Ratlam) ने अपनी पहली धनतेरस पर भव्य शुरुआत की है। शुभ मुहूर्त में आभूषण खरीदने की परंपरा को निभाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक इस शो रूम में पहुंचे। डीपीके ज्वेलर्स ने 15,000 से अधिक डिज़ाइनों का विशाल कलेक्शन और मात्र 2.90% से शुरू होने वाले मेकिंग चार्ज के साथ ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया।
पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध
शो रूम में पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों की ज्वेलरी रेंज में सोने और डायमंड के आभूषण शामिल हैं, जो हर वर्ग के ग्राहकों को पसंद आए। महिलाओं के बीच सोने की चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां, और हार काफी लोकप्रिय रहे, जबकि युवा पीढ़ी ने स्टाइलिश डिज़ाइनों में रुचि दिखाई। शो रूम की भव्य सजावट और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा ने ग्राहकों के अनुभव को और भी खास बना दिया।


सोने की खदान के मालिक भी पहुंचे
रतलाम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शुमार और ओवैस मेटल एंड मिनरल्स प्रोसेसिंग लिमिटेड के सैय्यद अख्तर अली भी शो रूम पहुंचे। उन्होंने डीपी वायर ग्रुप के प्रमुख कांतिलाल कटारिया से मुलाकात की और संचालक अरविंद कटारिया, प्रशांत पोरवाल एवं सुजय कटारिया को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डीपीके ज्वेलर्स की इस सफलता की सराहना करते हुए इसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दे राजस्थान के बांसवाड़ा में सैय्यद अख्तर अली की कंपनी सोने की खदान का संचालन करती है।
बेहतरीन सेवा के लिए रहेंगे समर्पित
डीपीके ज्वेलर्स के संचालक प्रशांत पोरवाल और सुजय कटारिया ने इस सफलता का श्रेय अपने ग्राहकों को देते हुए कहा, “हम अपने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी इस नई शुरुआत में अपना विश्वास और समर्थन दिया। आगे भी हम उन्हें उच्च गुणवत्ता और अनोखे डिज़ाइन के साथ बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित रहेंगे।” डीपीके ज्वेलर्स की इस सफल शुरुआत ने न केवल व्यवसाय के लिए एक मजबूत नींव रखी है, बल्कि ग्राहकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है। उनकी उच्च गुणवत्ता, अनुकूल कीमतें और आकर्षक डिज़ाइनों ने इस धनतेरस पर उन्हें रतलाम के ज्वेलरी बाजार में एक नई पहचान दी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल