रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम नगर द्वारा धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के साथ माता साडु, वीर सवाई भोज महाराज, रानी पीपल देव और भुणा जी महाराज की महाआरती की गई।

छप्पन भोग कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, व्यंजन और माखन मिश्री का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान को हार-फूल एवं धूप-दीप अर्पित कर की गई। इसके बाद समाजजनों ने मिलकर महाआरती की। महाआरती के बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और प्रसादी का वितरण किया गया।
महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल बनाया। कार्यक्रम का समापन खीर प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
इस आयोजन में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सुरेशभीमा गुर्जर, सूरज गुर्जर, मन्नालाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह धभाई, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, बाबूलाल धभाई, मांगीलाल गुर्जर सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध