रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने सत्र 2024-25 के तहत बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, बीए, बीएचएससी और अन्य ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी 2025 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे।

यह प्रक्रिया सत्र 2024-25 में अध्ययनरत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी। यह जानकारी रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी।
एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर होगी प्रक्रिया

विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित महाविद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।
समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
डॉ. राजपुरोहित ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने परीक्षा फॉर्म भरें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क करें।
नोट: विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी से बचने के लिए समय पर फॉर्म भरें और किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने के लिए सभी विवरणों की जांच करें।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा