रतलाम- पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: नवयुवक मंडल अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर 29 जनवरी 2025 बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तिथि, पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक घोषणाओं पर चर्चा की गई।

4 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 4 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसमें रतलाम की 32 शीर्ष टीमें भाग लेंगी।

विजेता व उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार
-विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।
-उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
अन्य आकर्षक इनाम भी रहेंगे
-प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को एलईडी टीवी दिया जाएगा।
-फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को कूलर प्रदान किया जाएगा।
-मैन ऑफ द सीरीज को ई-स्कूटर से सम्मानित किया जाएगा।
-दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने पर भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
टीम चयन व विशेष नियम
टूर्नामेंट में रतलाम की 32 टीमें भाग लेंगी।
क्वार्टर फाइनल के बाद प्रत्येक टीम में बाहर के दो स्टार खिलाड़ी खेल सकेंगे।
इस बैठक में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, नितिन राठौड़, सुमित सकलेचा, वसीम खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हितेश बरमेचा ने इस संबंध में जानकारी साझा की।
लेटेस्ट अपडेट्स और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?