Ratlam Trophy 2025: महापौर परिषद ने निगम प्रशासन को 1 रन से हराया, अंबर ने रिलायबल को दिया 107 रन का लक्ष्य  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य मुकाबलों से पहले महापौर परिषद और निगम प्रशासन के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद ने 1 रन से जीत दर्ज की। महापौर परिषद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में निगम प्रशासन 67 रन ही बना सका।   अंबर बनाम रिलायबल मुकाबला   इसके बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अंबर और रिलायबल की टीमें आमने-सामने थीं। अंबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य रखा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे।   मुख्य अतिथियों का सम्मान   कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।   आयोजन समिति और सहयोगी   इस आयोजन को सफल बनाने में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। स्कोरर सिमर और किशन सोनी ने स्कोरिंग का कार्य संभाला, जबकि योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा और गोविंद मालवीय ने शानदार कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित किया।   सेमीफाइनल की दौड़ हुई तेज   14 फरवरी को अंबर, रिलायबल, बाबुस और स्टार 11 के बीच मुकाबले होंगे। जो टीमें विजयी होंगी, वे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।  

Ratlam Trophy2025: रतलाम ग्रामीण ने आर एम 11 को 7 विकेट से हराया, अंबर और जीटी ट्रेडर्स के बीच कड़ा मुकाबला  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam Trophy 2025: 11 फरवरी 2025, मंगलवार को अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत रात्रिकालीन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनोखी लाल कटारिया, रवि कटारिया, राजेश शर्मा, डॉ विशाल गंगवानी, गौरव जाट, यतेन्द्र भारद्वाज और पीयूष सांखला उपस्थित रहे। अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया। तत्पश्चात, अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।    पहला मैच आर एम 11 बनाम रतलाम ग्रामीण   पहले मुकाबले में आर एम 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए और रतलाम ग्रामीण को 58 रन का लक्ष्य दिया। रतलाम ग्रामीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब संजू हरि को मिला, जिन्हें एलईडी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।   दूसरा मैच अंबर बनाम जीटी ट्रेडर्स   दूसरे मैच में अंबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक अंबर की टीम 7 ओवर में 66 रन बना चुकी थी।    मुख्य आयोजक और दर्शकों की उत्सुकता   इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मूणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन, मोनू पंड्या, विकास बड़ोदिया सहित अनेक खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।    कल के मुकाबले 12 फरवरी 2025   बुधवार को रात्रिकालीन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे   1. पहला मैच जीआरपी बनाम स्टार 11   2. दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल एमपी फोर्स बनाम रतलाम ग्रामीण   3. तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल रतलाम इंडियन बनाम श्री 11   क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दो बाहरी खिलाड़ी भी खेल सकते हैं।   सूचना ओम जाट और पियूष कप्तान द्वारा दी गई।  

Ratlam Trophy 2025: सातवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, बाबुस ने ब्रदर्स को 43 रनों से हराया  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में रतलाम ट्रॉफी 2025 के सातवें दिन शानदार तीन मुकाबले खेले गए। यह आयोजन अक्षय संघवी (एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद) मित्र मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है।   पहले और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सर्वब्राह्मण महासभा के पदाधिकारीगण रहे, जिनमें अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, शांतिलाल शर्मा, नवदीप शर्मा, मनीष उपाध्याय, नरेंद्र त्रिवेदी शामिल थे। वहीं, दूसरे मैच में सकल जैन श्री संघ के प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे। तीसरे मैच में अतिथि के रूप में श्री निमेष व्यास, गौरव अजमेर, रितेश नाथ, नीलेश पटेल, फैयाज मंसूरी शामिल हुए।   पहला मैच बाबुस बनाम ब्रदर्स   पहले मुकाबले में बाबुस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबुस ने 10 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में ब्रदर्स की टीम 71 रन ही बना सकी और इस तरह बाबुस ने 43 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अजय मालाकार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जिनको एलईडी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।   दूसरा मैच रतलाम इंडियन बनाम मां अंबे   दूसरे मैच में रतलाम इंडियन और मां अंबे की टीमें आमने-सामने थीं। रतलाम इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।   इस दौरान आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहे।   कल के मुकाबले (11 फरवरी 2025)   रात्रिकालीन मुकाबलों में तीन रोमांचक मैच खेले जाएंगे—   1. आर एम 11 बनाम रतलाम ग्रामीण   2. अंबर बनाम जीटी ट्रेडर्स   3. एमपी पुलिस बनाम रिलायबल   रतलाम ट्रॉफी 2025 में रोमांचक मुकाबले जारी हैं और दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। उक्त जानकारी ओम जाट और पियूष कप्तान ने दी।

Ratlam Trophy 2025: छठे दिन रोमांचक मुकाबले, रतलाम ग्रामीण ने दर्ज की जीत  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद मित्र मंडल के तत्वाधान में दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड पर आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में छठे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।    मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला   शनिवार रात खेले गए मैचों के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, सुशील संघवी और अशोक जैन लाला मुख्य अतिथि रहे। अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा सभी अतिथियों का मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।    शेरानी बनाम रतलाम ग्रामीण: रोमांचक जीत दर्ज   दिन के पहले मुकाबले में शेरानी और रतलाम ग्रामीण की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर शेरानी ने पहले बल्लेबाजी की और 65 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में रतलाम ग्रामीण ने तीन विकेट खोकर 68 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।   प्री क्वार्टर मुकाबले आज होंगे   10 फरवरी 2025 सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल के तीन मुकाबले खेले जाएंगे   1. बाबुस एन 19 बनाम ब्रदर   2. गुरु बॉयज बनाम मातो श्री   3. एक्सपर्ट बनाम श्री 11   आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया और ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे।    रतलाम ट्रॉफी 2025 से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें

Ratlam Trophy 2025: पांचवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, छोटा शाकिब बने मैन ऑफ द मैच  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: के पांचवें दिन पोलो ग्राउंड (दो बत्ती) में शानदार तीन मुकाबले खेले गए। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।   पहले मैच में कोहिनूर और ब्रदर्स आमने-सामने थे। कोहिनूर की टीम सिर्फ 79 रन ही बना सकी, जिसे ब्रदर्स ने 6 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच छोटा शाकिब बने, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एलईडी दी गई।   दूसरा मैच जीटी किंग्स और फाइनेंस सर्कल के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी किंग्स ने शुरुआती 2 विकेट के नुकसान पर 5 रन बनाए।   दिन का तीसरा मुकाबला एमपी फोर्स और केकेआर ताज के बीच देर रात तक खेला जाएगा।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सूरज मंडल जैन अध्यक्ष निलेश गांधी, सीनियर डीसीएम अजय ठाकुर, उद्योगपति सुशील अजमेर, सुशील संघवी और अशोक जैन लाला उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।   टूर्नामेंट के आयोजन में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया और ऋषभ जैन का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मुकाबलों का आनंद लेने पहुंचे।   आयोजन समिति के हितेश बरमेचा ने जानकारी दी कि 9 फरवरी, रविवार को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच अंबर और राका 11 के बीच, दूसरा मैच रतलाम ग्रामीण और शेरानी 11 के बीच, जबकि तीसरा मैच एमपी फोर्स और नई शुरुआत के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला जाएगा।   रतलाम ट्रॉफी 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ratlam Trophy 2025: चौथे दिन के रोमांचक मुकाबले, एक्सपर्ट ने दर्ज की शानदार जीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के चौथे दिन तीन शानदार मुकाबले खेले गए। क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा और खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।   मुख्य अतिथियों का स्वागत   आज के मैच के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, उद्योगपति नवीन डांगी, अशोक जैन लाला, प्रकाश सांवरिया, सजल छाजेड़, सुशील संघवी रहे। अक्षय संघवी मित्र मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला और दुपट्टा पहनाकर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।    पहला मैच: एक्सपर्ट बनाम फॉर यू   पहले मुकाबले में एक्सपर्ट और फॉर यू टीम आमने-सामने रहीं। एक्सपर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए और 6 विकेट लिए। जवाब में फॉर यू टीम सिर्फ 50 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मैच में शोएब खान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें एलईडी पुरस्कार दिया गया।    दूसरा मैच: अंसारी क्रिकेट क्लब बनाम स्टार 11   दूसरा मुकाबला अंसारी क्रिकेट क्लब और स्टार 11 के बीच खेला जा रहा है।   आगामी मुकाबले   8 फरवरी 2025 शनिवार को होने वाले मुकाबले   – पहला मैच: कोहिनूर बनाम ब्रदर   – दूसरा मैच: जी टी ट्रेडर्स बनाम फाइनेंस सर्कल   – तीसरा मैच: एम पी फोर्स बनाम के के आर ताज   खेल प्रेमियों की जबरदस्त मौजूदगी   इस मौके पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, ऋषभ जैन समेत बड़ी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।   रतलाम ट्रॉफी 2025 से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ratlam News: महापौर परिषद 11 ने पत्रकार 11 को हराया, मैत्री मैच में सद्भावना और खेल भावना का दिखा नजारा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी के आठवें संस्करण का शुभारंभ 4 फरवरी 2025 को पोलो ग्राउंड में हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला महापौर परिषद 11 बनाम पत्रकार 11 के बीच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद 11 ने जीत दर्ज की।   मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर महापौर प्रहलाद पटेल रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एएसपी राकेश खाका, सुशील अजमेरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।   टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा महापौर परिषद 11 और पत्रकार 11 के सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। अक्षय संघवी ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और रतलाम का नाम खेल जगत में रोशन करते हैं।   महापौर परिषद 11 की शानदार जीत   मैच का टॉस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने करवाया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। महापौर परिषद 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और पत्रकार 11 को लक्ष्य से पीछे रखते हुए जीत दर्ज की। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई।   रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से शहर को नई पहचान मिलती है और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।   सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण   अक्षय संघवी ने मंच से महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके अलावा, सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों का मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।   मैच के दौरान अंपायरिंग विकास बड़ोदिया और नमन ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी निलेश यादव और सीमर सिंह अजवानी ने निभाई।   आने वाले मुकाबले   रतलाम ट्रॉफी के तहत 5 फरवरी को तीन मुकाबले खेले जाएंगे   1. इंडियन गोल्ड बनाम रिलायबल   2. एमपी पुलिस बनाम रतलाम बॉयज   3. आपका अपना बनाम नई शुरुआत  

Ratlam News: रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट: विजेता को 1 लाख रुपये, मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा ई-स्कूटर  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: नवयुवक मंडल अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर 29 जनवरी 2025 बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तिथि, पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक घोषणाओं पर चर्चा की गई।   4 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट   इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 4 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसमें रतलाम की 32 शीर्ष टीमें भाग लेंगी।   विजेता व उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार   -विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।   -उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।   अन्य आकर्षक इनाम भी रहेंगे   -प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को एलईडी टीवी दिया जाएगा।   -फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को कूलर प्रदान किया जाएगा।   -मैन ऑफ द सीरीज को ई-स्कूटर से सम्मानित किया जाएगा।   -दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने पर भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा।   टीम चयन व विशेष नियम   टूर्नामेंट में रतलाम की 32 टीमें भाग लेंगी।   क्वार्टर फाइनल के बाद प्रत्येक टीम में बाहर के दो स्टार खिलाड़ी खेल सकेंगे।   इस बैठक में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, नितिन राठौड़, सुमित सकलेचा, वसीम खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।   हितेश बरमेचा ने इस संबंध में जानकारी साझा की।   लेटेस्ट अपडेट्स और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Ratlam News: बाबूस टीम ने जीता माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल, ₹1 लाख की इनामी राशि हासिल की  

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्व. कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में आयोजित माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का शानदार समापन हुआ। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ₹1,00,000 की इनामी राशि के लिए बाबूस 11 और रिलायबल टीम आमने-सामने रहीं।   फाइनल मैच में रिलायबल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में, बाबूस 11 ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ₹1,00,000 की इनामी राशि और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं, उपविजेता रिलायबल टीम को ₹50,000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।   मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं   इस मौके पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर रहे। उनके साथ राजेंद्र पाटीदार, जवाहर व्यायाम शाला के संचालक गौरव जाट, वैभव जाट, पूर्व पार्षद सूरज सिंह जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, और मदन सोनी भी उपस्थित रहे।   स्पर्धा संरक्षक के रूप में श्रीनिवास राव जाधव और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।   आयोजन समिति और निर्णायक मंडल   फाइनल मैच के दौरान गोविंद मालवीय ने कॉमेंट्री की, जबकि विशाल हिरवे ने स्कोरिंग का कार्यभार संभाला। मैच का संचालन अंपायर ईश्वर राठौर और अखिलेश राव ने किया।   इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, नोमान अली, आशीष सुमित, लखन राणा, पंकज भाऊ, राहुल सुमित, शेखर, और आदित्य भी मौजूद रहे।   फाइनल मैच की मुख्य झलकियां   – विजेता टीम: बाबूस 11 – ₹1,00,000 और ट्रॉफी   – उपविजेता टीम: रिलायबल – ₹50,000 और ट्रॉफी   – रिलायबल का स्कोर: 77 रन (ऑलआउट)   – बाबूस 11 का प्रदर्शन: आखिरी ओवर में शानदार जीत    खेल प्रेमियों में उत्साह   इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी काफी उत्साह पैदा किया। आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी टीमों और समिति सदस्यों को बधाई दी गई। माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी ने रतलाम जिले के खेल आयोजनों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।  

Ratlam News: आईटीआई ग्राउंड में कल होगा माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्गीय कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित माधव राव जी कॉमरेड ट्रॉफी का 26वां संस्करण आईटीआई ग्राउंड में जोरों-शोरों से जारी है। आज टूर्नामेंट के दसवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।   पहले मुकाबले में रिलायबल और SK11 आमने-सामने हुए, जिसमें रिलायबल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में यंग ब्लड जावरा ने रतलाम ग्रामीण को हराकर अपनी जगह पक्की की।   इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाबू S11 और यंग ब्लड जावरा के बीच खेला गया, जो दर्शकों के बीच खासा रोमांचक रहा।   मुख्य अतिथियों की उपस्थिति आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि आरोग्यं हॉस्पिटल के ओनर गौरव जी मूणत रहे। दूसरे मैच में यातायात डीएसपी अनिल कुमार रायकर और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा राजीव जी रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा, समाजसेवी प्रेम वासन जी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।   समर्पित आयोजन समिति स्पर्धा संरक्षक श्रीनिवास राव जी जाधव पहलवान और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के कॉमेंटेटर गोविंद मालवीय और स्कोर टीम में विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली और आशीष राहुल की सक्रिय भागीदारी रही।   कल होगा फाइनल मुकाबला विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला कल आईटीआई ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।   खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।