रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam Trophy 2025: 11 फरवरी 2025, मंगलवार को अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत रात्रिकालीन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनोखी लाल कटारिया, रवि कटारिया, राजेश शर्मा, डॉ विशाल गंगवानी, गौरव जाट, यतेन्द्र भारद्वाज और पीयूष सांखला उपस्थित रहे। अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया। तत्पश्चात, अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
पहला मैच आर एम 11 बनाम रतलाम ग्रामीण

पहले मुकाबले में आर एम 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए और रतलाम ग्रामीण को 58 रन का लक्ष्य दिया। रतलाम ग्रामीण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब संजू हरि को मिला, जिन्हें एलईडी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
दूसरा मैच अंबर बनाम जीटी ट्रेडर्स
दूसरे मैच में अंबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक अंबर की टीम 7 ओवर में 66 रन बना चुकी थी।
मुख्य आयोजक और दर्शकों की उत्सुकता
इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मूणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन, मोनू पंड्या, विकास बड़ोदिया सहित अनेक खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
कल के मुकाबले 12 फरवरी 2025
बुधवार को रात्रिकालीन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे
1. पहला मैच जीआरपी बनाम स्टार 11
2. दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल एमपी फोर्स बनाम रतलाम ग्रामीण
3. तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल रतलाम इंडियन बनाम श्री 11
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दो बाहरी खिलाड़ी भी खेल सकते हैं।
सूचना ओम जाट और पियूष कप्तान द्वारा दी गई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत