रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पोलो ग्राउंड, दो बत्ती पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य मुकाबलों से पहले महापौर परिषद और निगम प्रशासन के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें महापौर परिषद ने 1 रन से जीत दर्ज की। महापौर परिषद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में निगम प्रशासन 67 रन ही बना सका।


अंबर बनाम रिलायबल मुकाबला
इसके बाद टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अंबर और रिलायबल की टीमें आमने-सामने थीं। अंबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य रखा। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम में जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी एवं मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजन समिति और सहयोगी
इस आयोजन को सफल बनाने में हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। स्कोरर सिमर और किशन सोनी ने स्कोरिंग का कार्य संभाला, जबकि योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा और गोविंद मालवीय ने शानदार कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित किया।
सेमीफाइनल की दौड़ हुई तेज
14 फरवरी को अंबर, रिलायबल, बाबुस और स्टार 11 के बीच मुकाबले होंगे। जो टीमें विजयी होंगी, वे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल