रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: शासन के निर्देशानुसार निराश्रित एवं निर्धन परिवार की कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आज विधायक सभागृह में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के वर-वधु शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। साथ उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि रतलाम नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।
योजना से आर्थिक बोझ हुआ कम

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को पूरे देश में अपनाया गया है और इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो रहा है। उन्होंने इस योजना को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
आगामी वर्ष में बढ़ेगी सहभागिता
मनोहर पोरवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए निगम परिषद, निगम अधिकारी, कर्मचारी और गायत्री परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अधिक से अधिक जोड़ों को इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत 49 हजार की आर्थिक सहायता
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कई योजनाएँ संचालित कर रहै, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक अनूठी योजना है। इसके अंतर्गत वर-वधु का निःशुल्क विवाह कराया जाता है और वधु को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
नगर निगम और सामाजिक संगठनों का योगदान
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद निशा सोमानी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी देते हुए नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। विवाह समारोह में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, लायंस क्लब समर्पण और रोटरी क्लब रतलाम मेन द्वारा वर-वधुओं को उपहार भेंट किए गए।
इस आयोजन में हेमंत राहौरी, राजेंद्र पाटीदार, महापौर परिषद सदस्य धर्मेंद्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती शबाना खान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेंद्र चौहान, शेरू पठान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया और आभार महापौर परिषद सदस्य धर्मेंद्र व्यास ने व्यक्त किया।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब