रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के जवाहर नगर एल कॉलोनी में श्री गजानन महाराज शेगाव का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक नितिन वैशाली बोरगांवकर ने बताया कि इस अवसर पर श्री गजानन महाराज की भव्य और आकर्षक झांकी सजाई गई तथा भक्तों ने बेसन भाकरी का भोग अर्पित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आराधना भजन मंडल द्वारा भजनों से किया गया। भक्तों ने बाल चंद्रा सिद्धि गणेशा, श्री संत गजानंद सद्गुरु आमूचे वंदन स्वीकारा, कबीराचे वीणते शेले कोसधयचा राम, चल चल चल जाउनी पाडु गजानन बाबाला और ॐ नमः शिवाय शिवाय जय शिव शंकर जैसे भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। भजनों में हारमोनियम पर हेमंत कुलकर्णी और तबले पर मनीष भंवरिया ने संगत की।
इस धार्मिक आयोजन में माया महेश, माधुरी सोहनी, कल्पना घाटपांडे, सीमा भोरकार, वंदना जलगांवकर, आसावरी मोघे, मुदुला करंदीकर, नीता मेहेदले, मीना मोये, जयश्री भट्ट, वंदना पोरवाल, सुनील महेश, रूपल बोरगावकर, समिधा बोरगावकर, राकेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसादी वितरित की गई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल