रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल मंडलों की समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं उद्योगपति गौरव अजमेरा ने मुंबई में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा से मुलाकात की।

अजमेरा ने रतलाम रेल मंडल की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रतिदिन सुबह एक ही समय में दो ट्रेनों के खड़े रहने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि रतलाम-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस और रतलाम-कोटा ट्रेन एक ही समय पर प्लेटफार्म पर खड़ी रहती हैं, जिससे यात्री अक्सर भ्रमित होकर गलत ट्रेन में चढ़ जाते हैं और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि एक समय में एक प्लेटफार्म पर केवल एक ही ट्रेन खड़ी की जाए, जिससे यात्रियों की परेशानी दूर हो सके।
इसके अलावा, अजमेरा ने रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेलवे पुलिस की पर्याप्त तैनाती की मांग की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी रेल मंडलों में रेलवे कर्मचारियों के आवासों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया।

महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने अजमेरा की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस बैठक को लेकर रेलवे यात्रियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल