पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया
थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।

रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा
इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल