रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: शहर कांग्रेस महामंत्री शीतल सेन पर रविवार रात उनके ही समाज के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में शीतल सेन और उनके 16 वर्षीय बेटे जयश घायल हो गए। जयश के सिर में गंभीर चोट आने से तीन टांके लगे हैं। घटना का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।

हमले में महामंत्री और बेटे को गंभीर चोटें
शीतल सेन ने बताया कि रात 11 बजे भरत सेन अपने तीन साथियों के साथ घर पहुंचे और दराते व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में शीतल सेन के सीने, अंगूठे और कोहनी पर चोटें आईं, जबकि उनके बेटे जयश के सिर पर लाठी से वार किया गया। बचाव करने आई उनकी मां और पत्नी को भी धमकी दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया क्रॉस केस
शीतल सेन की शिकायत पर माणकचौक पुलिस ने भरत सेन पिता बाबूलाल सेन, मिल सेन, राजेश सेन समेत चार अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी शीतल सेन और उनके परिवार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। भरत सेन की शिकायत पर पुलिस ने शीतल सेन, उनके बेटे जयश और मंजीत सेन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रॉपर्टी विवाद बना हमले की वजह
माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब