रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम को संगठित करने और सामाजिक कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर मानसिंह गुर्जर (पुत्र नरसिंह गुर्जर, ग्राम चापलाखेड़ी, ताल) को ताल तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।


गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना ने बताया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और समाज हित में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसिंह गुर्जर समाज को मजबूत करने और उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समाज को संगठित करने पर जोर

गुर्जर समाज मध्य प्रदेश की ओर से सामाजिक उत्थान और एकजुटता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में तहसील स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार किया जा रहा है, जिससे समाज हितैषी कार्यों को गति मिल सके।
शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र जारी
देवेन्द्र सिराधना (जिला अध्यक्ष, गुर्जर समाज, म.प्र.) ने मानसिंह गुर्जर को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर)
कार्यालय: कोर्ट चौराहा, डॉ. देवीसिंह कॉलोनी, रतलाम, म.प्र.
मोबाइल: 9009323883
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए