रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज रतलाम द्वारा हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। हाट की चौकी स्थित प्राचीन बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में ध्वज पूजन, चल समारोह और महाआरती के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


इस अवसर पर समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष झमक पड़ियार, उपाध्यक्ष नंद किशोर खांबु, मांगीलाल अनखे, सचिव रविन्द्र गहलोत, सह सचिव जगदीश मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पड़ियार और सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक गोलू भुमारचा, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख हरिश बामनिया तथा कार्यकारिणी सदस्य पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर, कन्हैया लाल बोका, राजेश बोचा, दिनेश पडियार, महेश सोलंकी, विजय बोका, सावन राठौर, रमेश कथिरिया और बहादुर खांबू भी उपस्थित रहे।
समाजजनों ने समिति द्वारा कराए गए पारदर्शी निर्वाचन और धर्मशाला परिसर के विकास कार्यों की सराहना की। समाज सचिव रविन्द्र गहलोत ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल