CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, इस तारीख को आ सकता है रिजल्ट

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। CBSE Board Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई मई 2025 के दूसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।

CBSE Class 10th 12th Result 2025 कब होगा जारी

पिछले वर्षों के परिणाम जारी करने के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि CBSE Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

2024 में रिजल्ट 13 मई को आया था।
2023 में रिजल्ट 12 मई को घोषित हुआ था।
2025 में भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।

कैसे चेक करें CBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट ऐसे चेक करें

  1. सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CBSE Class 10th/12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Digilocker और UMANG App से भी मिलेगा रिजल्ट

CBSE छात्रों के लिए Digilocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराएगा।

सीबीएसई छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट्स बनाएगा और लॉगिन डिटेल्स पहले ही साझा कर देगा।
छात्र मार्कशीट और प्रमाण पत्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Result 2025: 44 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल सीबीएसई की परीक्षाओं में कुल 44 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें

कक्षा 10वीं के 24.12 लाख छात्र
कक्षा 12वीं के 17.88 लाख छात्र

ताजा अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram