रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर की सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संत आत्मानंद सरस्वती, संजय दवे, गुलजारीलाल त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठजन, पार्षद व समाजसेवी उपस्थित रहे।


प्रमुख पदाधिकारियों में संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, सचिव चैतन्य शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया और विधि सलाहकार अजय जोशी रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी को बनाया गया, जबकि ब्रह्म युवा शक्ति की कमान राजकमल दुबे को सौंपी गई।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा की।

जय जय परशुराम।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल