रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद की ओर से परिसर अध्यक्ष चैतन्य प्रजापत के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कॉलेज में सुधार की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से कॉलेज ग्राउंड की बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई है। परिषद का कहना है कि बाहरी लोगों द्वारा मैदान में अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बीते समय में पास की बस्ती के लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। परिषद ने चेताया कि यदि भविष्य में किसी छात्र के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
इसके अलावा ज्ञापन में कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने, मुख्य गेट के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने, आईटीआई भवन की मरम्मत कर उसका सौंदर्यीकरण करने और कुछ प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जा रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

परिषद ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल