Ratlam News: रतलाम में ABVP का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत का 58वां तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन इस बार ऐतिहासिक रूप से पहली बार रतलाममें आयोजित होने जा रहा है। यह अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक शहर के रुद्र पैलेस में संपन्न होगा। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र 28 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 22 संगठनात्मक जिलों से 750 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल तीन दिवसीय अधिवेशन में मालवा प्रांत के 22 संगठनात्मक जिलों से आने वाले 750 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षाविद शामिल होंगे। अधिवेशन स्थल सभागार का नाम अभाविप के शिल्पकार प्रो. यशवंतराव केलकर के नाम पर रखा गया है। शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर मंथन अधिवेशन के दौरान शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा और कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।मुख्य सत्रों में “शिक्षा की भारतीय संकल्पना एवं वर्तमान परिदृश्य” और “वंदे मातरम – राष्ट्रभक्ति की अमर पुकार” जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। AI ChatGPT और संविधान पर भी होंगे विशेष सत्र अधिवेशन की खास बात यह है कि इसमें AI ChatGPT, भारत का स्वबोध और संविधान परिचय जैसे समसामयिक विषयों पर समानांतर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जो युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मामा बालेश्वर दयाल प्रदर्शनी मंडप बनेगा आकर्षण अभाविप मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने बताया कि अधिवेशन के अंतर्गत एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित मामा बालेश्वर दयाल प्रदर्शनी मंडप नाम दिया गया है। इस प्रदर्शनी में अभाविप की वर्षभर की गतिविधियों के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, संविधान लेखन, संघ शताब्दी वर्ष, वंदे मातरम के 150 वर्ष, रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर एवं रतलाम रेलवे के 100 वर्ष जैसे विषयों पर आधारित चित्र और जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 दिसंबर को शाम 5 बजे होगा। 29 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा अधिवेशन के दौरान कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।29 दिसंबर को समस्त छात्र शक्ति की सहभागिता से साइंस कॉलेज से धान मंडी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अधिवेशन की स्वागत समिति के सचिव राजमल सूर्या ने बताया कि प्रांत से आने वाली समस्त छात्र शक्ति के स्वागत के लिए रतलाम नगर पूरी तरह तैयार और उत्साहित है।

Ratlam News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम इकाई द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन डालूमाती बाजार चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश जताया। बताया गया कि इस नृशंस हमले में आतंकियों ने आम नागरिकों से उनका धर्म पूछकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें विशेष रूप से हिंदू प्रतीत हो रहे लोगों को निशाना बनाया गया। इस वीभत्स वारदात में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और दो मिनट का मौन रखकर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एबीवीपी रतलाम के नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने कहा, “भारत एक हिंदू बहुल राष्ट्र है और धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। एबीवीपी इस प्रकार की हिंसा का कड़ा विरोध करती है और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है।” परिषद ने इस मौके पर देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान भी किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ratlam News: बिना अनुमति पेड़ काटने पर घिरा सेंट जोसेफ कान्वेंट, अभाविप ने किया चक्काजाम, महापौर ने दी कड़ी चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। पर्यावरण संरक्षण कानूनों की धज्जियाँ उड़ाते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना अनुमति कटवा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुँचे महापौर प्रहलाद पटेल ने स्कूल प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई और दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह स्कूल परिसर में बरगद जैसे घने वृक्षों को काटने का कार्य शुरू हुआ, जिसकी भनक लगते ही अभाविप कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सड़क पर बैठ गए और पेड़ काटने को पर्यावरण के खिलाफ अपराध बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की। घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और यातायात सुचारु कराने की कोशिश की। वहीं, जब रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल को इस मामले की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुँचे। स्कूल परिसर के पास कटे हुए हरे-भरे बरगद के पेड़ों को देखकर वे बेहद नाराज़ हो गए। उन्होंने स्कूल प्राचार्य को फटकारते हुए कहा कि रतलाम देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है, और ऐसे समय में पेड़ों की कटाई सरासर अपराध है। महापौर ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और इस मामले में आपराधिक केस दर्ज करने को कहा। साथ ही, पेड़ों की कटाई को लेकर मौके पर पंचनामा तैयार करने के भी आदेश दिए गए। वाहनों की अव्यवस्था पर भी जताई नाराज़गी महापौर पटेल ने स्कूल द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आगे से स्कूल के सभी वाहन परिसर के भीतर ही खड़े किए जाएँ, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर मानता है खुद को स्कूल प्रबंधन स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल खुद को नियम-कानूनों से ऊपर समझता है। वर्षों से इस स्कूल द्वारा नियमों की अनदेखी की जाती रही है, लेकिन प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के चलते प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हो पाती थी। यही कारण है कि इस बार भी स्कूल ने बिना किसी अनुमति के पेड़ कटवा दिए।

Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने उठाई आवाज, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद की ओर से परिसर अध्यक्ष चैतन्य प्रजापत के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कॉलेज में सुधार की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कॉलेज ग्राउंड की बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई है। परिषद का कहना है कि बाहरी लोगों द्वारा मैदान में अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बीते समय में पास की बस्ती के लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। परिषद ने चेताया कि यदि भविष्य में किसी छात्र के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इसके अलावा ज्ञापन में कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने, मुख्य गेट के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने, आईटीआई भवन की मरम्मत कर उसका सौंदर्यीकरण करने और कुछ प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जा रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। परिषद ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ratlam News: विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन; शासकीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितता का आरोप!

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शासकीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं और बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए, तो कहीं शिक्षकों द्वारा खुलेआम नकल करवाई जा रही है। ये सभी आरोप सोमवार दोपहर प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने लगाए। शहर के सायर चबूतरा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर को ज्ञापन सौंपा।  प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिषद के जिला संयोजक सत्यम दवे ने बताया जावरा के मॉडल स्कूल में 12वीं बोर्ड का पहला प्रश्नपत्र छात्रों को 20 मिनट की देरी से दिया गया, जिससे उनके पास उत्तर लिखने के लिए पूरा समय नहीं बचा। रतलाम के CM RISE विनोबा नगर परीक्षा केंद्र में 5 मिनट देर से पहुंचे लगभग 20 विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया गया, जिसके लिए केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार है। इनके अलावा भी कई गंभीर लापरवाही लगातार शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।   विद्यालयों में अनियमितताएं और मनमानी, हो रही नकल  दवे ने बताया हाट की चौकी स्थित शासकीय नवीन विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से श्रमदान के नाम पर मजदूरी करवाई जा रही है, जो शिक्षा नीति के खिलाफ है। नामली में 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों द्वारा नकल करवाई जा रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।   शासकीय नवीन विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूरे सत्र के दौरान भौतिक विज्ञान का अध्ययन नहीं करवाया गया, जिससे छात्र बिना पढ़ाई के ही परीक्षा देने को मजबूर हो गए। इसके प्रमाण भी उपलब्ध हैं और इसके लिए प्रभारी प्राचार्य को जिम्मेदार माना जा रहा है।   प्राइवेट स्कूलों में मनमानी चरम पर   जिले के निजी स्कूलों में फीस, किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर भारी मनमानी चल रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।   रतलाम जिले में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही है, जिससे छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की जा रही है कि इन अनियमितताओं की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

MP News: जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, केबिनेट मंत्री ने किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय पी.एम. एक्सीलेस एवं आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।    युवाओं के लिए सुनहरा अवसर   रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष योजनाएं लागू कर रही है। हर माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ राज्य और अन्य राज्यों से भी कंपनियां भाग लेती हैं।   प्रदेश में निवेश का सकारात्मक माहौल   मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, जिससे निवेश बढ़ रहा है। आगामी दिनों में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रतलाम के विकास के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि है, इसी के तहत कॉलेज भवन के नए कक्षों के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी राशि भी प्राप्त हो चुकी है।    युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की प्रेरणा   मंत्री श्री काश्यप ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और अपने करियर को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों से नई ऊर्जा मिलती है, जो जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होती है।    स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की नीति   प्रदेश सरकार की नीति के तहत कोई भी उद्योग प्रदेश में निवेश करता है तो उसे 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य होगा। इस नीति से प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।   कार्यक्रम में गणमान्यजन रहे उपस्थित   रोजगार मेले में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुश्री राधिका सिंह सिकरवार, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राजेंद्र सिंह लुनेरा, उमेश झालानी, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, विनोद करमचंदानी, निर्मल कटारिया, दिलीप गांधी, रवि जौहरी, शैलेन्द्र डागा, महेंद्र नाहर, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, भगतसिंह भदौरिया, विनोद यादव, मेले के नोडल अधिकारी एस.एस. मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  

Ratlam News: अभाविप ने निकाली विवेकानंद संदेश यात्रा, युवाओं को किया प्रेरित

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रतलाम नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पीएम एक्सीलेंस कॉलेज पहुंची।   इस यात्रा में अभाविप के प्रांत मंत्री दर्शन कहार, जिला संयोजक सत्यम दवे, नगर अध्यक्ष शुभम तलोदिया, नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में खुला मंच का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि दर्शन कहार और विशेष अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद कर्मचंदानी उपस्थित रहे।   प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “जब युवा समाज के लिए जीने का संकल्प लेंगे, तो उनका जीवन न केवल सफल होगा, बल्कि सार्थक भी बनेगा।”   स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना और उनके जीवन को प्रेरणा देना था।  

Ratlam News: विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकालेगी संदेश यात्रा, खुले मंच का होगा आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला रतलाम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने बताया की यात्रा की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम से होगी। इसके तहत ‘विवेकानंद संदेश यात्रा’ और ‘खुला मंच’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे। इन मार्गो से निकलेगी यात्रा 1. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (प्रारंभ) 2. नाहरपुरा 3. महलवाड़ा 4. डालू मोदी बाजार 5. घास बाजार 6. तोपखाना 7. गणेश देवरी8. धानमंडी9. चांदनी चौक 10. समापन – कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कार्यक्रम की विशेषता इस आयोजन के दौरान विवेकानंद जी के प्रेरणादायक विचारों को मंच से साझा किया जाएगा। युवाओं को भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शील, और एकता के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं के बीच जोश और उत्साह भरने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें प्रांत अधिवेशन में रतलाम के 11 कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नीमच जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मालवा प्रांत का तीन दिवसीय 57वां प्रांत अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की नवीन घोषणाएं की गईं, जिसमें रतलाम जिले के 11 कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गईं।   रतलाम से प्रांत कार्यसमिति में सदस्य के रूप में विनोद सिरोही, रागिनी यादव और आलोट के जतिन दायमा को शामिल किया गया। वहीं, प्रांत साविष्कार प्रमुख के रूप में डॉ. रक्षित मेहता और प्रांत कला मंच संयोजक के रूप में कु. ट्विंकल राठौर (बंजली) को नियुक्त किया गया। प्रांत सह SFD संयोजक की जिम्मेदारी ऋषि धनेरिया (रतलाम) को दी गई।   मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्यके रूप में सिद्धार्थ मराठा, वृंदा महेश्वरी, अजय मैयडा (सरवन), प्रा. विश्वराज सिंह सिसोदिया (ताल) और विनायक सोनी (आलोट) को स्थान मिला।   संघात्मक घोषणाएं   अधिवेशन के दौरान संघात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गईं। रतलाम जिले के विनोद सिरोही को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सत्यम दवे (जावरा) को जिला संयोजक, प्रो. हिमांशु जैन (रतलाम) को जिला प्रमुख, और कु. माही शर्मा (रतलाम) को विभाग छात्रा प्रमुख बनाया गया।   शुभकामनाएं   नवीन जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। अधिवेशन में प्रतिभागियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए और आगामी सत्र की योजनाओं पर चर्चा की।  

Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 7 दिवसीय “मिशन साहसी” अभियान का शुभारंभ

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रतलाम नगर ने 7 दिवसीय “मिशन साहसी” अभियान का शुभारंभ किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस अभियान का शुभारंभ 3 अक्टूबर को हुआ और यह 8 अक्टूबर तक चलेगा। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती लिलियन मालवीय और विशेष अतिथि के रूप में एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री ट्विंकल राठौर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्रीमती लिलियन मालवीय ने कहा, “छात्राओं को न केवल शारीरिक आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना चाहिए, बल्कि साइबर क्राइम से भी सतर्क रहना चाहिए। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है।” सुश्री ट्विंकल राठौर ने “मिशन साहसी” अभियान की सराहना करते हुए कहा, “यह अभियान छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का कार्य लगातार कर रहा है।” एबीवीपी रतलाम नगर अध्यक्ष शुभम तलोदिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह सात दिवसीय अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन रतलाम नगर के कलीमी कॉलोनी स्थित कराते एकेडमी में किया जा रहा है, जिसमें शहर की युवतियां भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सिख सकती है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रतलाम नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने किया।