रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम इकाई द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन डालूमाती बाजार चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

बताया गया कि इस नृशंस हमले में आतंकियों ने आम नागरिकों से उनका धर्म पूछकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें विशेष रूप से हिंदू प्रतीत हो रहे लोगों को निशाना बनाया गया। इस वीभत्स वारदात में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और दो मिनट का मौन रखकर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर एबीवीपी रतलाम के नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने कहा, “भारत एक हिंदू बहुल राष्ट्र है और धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। एबीवीपी इस प्रकार की हिंसा का कड़ा विरोध करती है और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है।”
परिषद ने इस मौके पर देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान भी किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल