रतलाम-पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नीमच जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मालवा प्रांत का तीन दिवसीय 57वां प्रांत अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की नवीन घोषणाएं की गईं, जिसमें रतलाम जिले के 11 कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गईं।

रतलाम से प्रांत कार्यसमिति में सदस्य के रूप में विनोद सिरोही, रागिनी यादव और आलोट के जतिन दायमा को शामिल किया गया। वहीं, प्रांत साविष्कार प्रमुख के रूप में डॉ. रक्षित मेहता और प्रांत कला मंच संयोजक के रूप में कु. ट्विंकल राठौर (बंजली) को नियुक्त किया गया। प्रांत सह SFD संयोजक की जिम्मेदारी ऋषि धनेरिया (रतलाम) को दी गई।
मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्यके रूप में सिद्धार्थ मराठा, वृंदा महेश्वरी, अजय मैयडा (सरवन), प्रा. विश्वराज सिंह सिसोदिया (ताल) और विनायक सोनी (आलोट) को स्थान मिला।

संघात्मक घोषणाएं
अधिवेशन के दौरान संघात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गईं। रतलाम जिले के विनोद सिरोही को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सत्यम दवे (जावरा) को जिला संयोजक, प्रो. हिमांशु जैन (रतलाम) को जिला प्रमुख, और कु. माही शर्मा (रतलाम) को विभाग छात्रा प्रमुख बनाया गया।
शुभकामनाएं
नवीन जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। अधिवेशन में प्रतिभागियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए और आगामी सत्र की योजनाओं पर चर्चा की।
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे