Ratlam News: रतलाम में समर कैंप का शुभारंभ, मंडल रेल प्रबंधक ने किया उद्घाटन – बच्चों को टीमवर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरु तेग बहादुर एकेडमी, अरविंद मार्ग में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेष क्षमता होती है, इसलिए केवल एक ही मापदंड पर किसी का मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीमवर्क से किए गए कार्य अधिक सफल होते हैं, और हर क्षेत्र में सफलता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

अश्विनी कुमार ने बच्चों को खेलों में भागीदारी और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए जीतने का जुनून जरूरी है।

समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस समर कैंप में 12 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत से हुई, जिसका आयोजन समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन भी अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। बच्चों ने आकर्षक योग प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी और फहीम खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने किया। इस दौरान समिति के गगनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गोल्डी अजमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0%