पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। जिले के ताल में दिनदहाड़े रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सरेराह खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना ताल थाने के ठीक सामने की है। युवक को गला रौंदते देख पुलिस व लोगों ने उसे पकड़ा व बचाने की कोशिश की। उसे ताल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताल थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि घटना करीब 5 बजे की है। युवक ने जब खुद का गला रेता तब तक वह अज्ञात था। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने एक नंबर बताया जिस पर बात की। संबंधित नंबर पर फोन करने पर यह जानकारी मिली कि मृतक का नाम जोन है। वह असम से अहमदाबाद कहीं मजदूरी करने अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था। संबंधित नम्बर पर ज्यादा बात नहीं हो पाई और वह भी बंद हो गया। पूरे मामले में जांच की जाएगी व मृतक के परिजनों को ढूंढकर वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। घटना के दौरान किसी प्रकार की धारधार वस्तु नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में जुआ खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार; सड़क पर निकाला जुलूस
- BREAKING रतलाम में Recovery Union का गठन, 150 से अधिक रिकवरी एजेंटों की मौजूदगी में यश कटारिया बने अध्यक्ष
- BREAKING रतलाम में कायस्थ समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन