नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर छात्रों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

सीबीएसई के अनुसार, जो परीक्षाएं पहले 3 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थीं, उनकी तारीखों में प्रशासनिक कारणों से संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन विषयों के अलावा बाकी सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
बोर्ड ने सभी स्कूलों से अपील की है कि इस सूचना को समय रहते छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति न बने। सीबीएसई ने यह भी बताया कि संशोधित डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी, और नई परीक्षा तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्ज होंगी।

एक ही पाली में होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से जारी अंतिम डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। अधिकांश विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। वहीं, कुछ विशेष विषयों की परीक्षा अवधि में आंशिक बदलाव किया गया है, जिनकी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न होंगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विषय की परीक्षा तिथि, समय और अवधि की जानकारी आधिकारिक डेटशीट और एडमिट कार्ड से अवश्य जांच लें। सीबीएसई से जुड़े सभी ताजा अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल