बकरीद से पहले गौ तस्करी रोकने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। बकरीद पर्व के मद्देनज़र संभावित गौ तस्करी एवं गौ हत्या की आशंका को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गौ रक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को नवीन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जिले में गौ तस्करी और अवैध पशु कटाई पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा विभाग के आह्वान पर आयोजित इस ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। ज्ञापन राजस्व अधिकारी को सौंपते हुए संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि बकरीद के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को पहले से ही सतर्क रहना चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत गौ रक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला मंत्री गौरव शर्मा, बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, सह गौरक्षा प्रमुख गजेंद्र शक्तावत सहित जिला टोली, चारों प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिंदू परिषद सह प्रचार-प्रसार प्रमुख रिक्की सेन द्वारा दी गई।